प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेष पांडे ने कहा है कि ऑक्सीजोन के लिए लगाए गए पौधों को काटकर तारामंडल का भूमिपूजन किए जाने से साफ हो गया है कि मंत्री अमर अग्रवाल को पेड़ों को काटे बिना शहर का विकास दिखाई नहीं देता है।

पांडे ने पूछा कि क्या शहर में और कोई जगह नहीं बची जो तारामंडल के लिए पेड़ काटे गए। जब कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया तो पुलिस को आगे कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पहले ही शहर के लिंक रोड, व्यापार विहार, दयालबंद, मुंगेली नाका रोड, कोनी मार्ग, रायपुर रोड, कोटा रोड आदि में हजारों पेड़ों की कटाई कर दी गई। इसके चलते शहर का तापमान 50 डिग्री तक को छू गया था।

पांडे ने कहा कि मंत्री चाहे विकास की जितनी बातें करें, शहरवालों को यह नहीं दिखता। 20 सालों में शहर दूसरे स्थान से पिछड़कर प्रदेश के पांचवे-छठवें स्थान पर आ गया है। रायपुर चौथे मास्टर प्लान पर काम कर रहा है, जबकि बिलासपुर में एक मास्टर प्लान को ही ठीक से लागू नहीं कराया जा सका। अरपा परियोजना कागजों में सिमटकर रह गई है। ट्रांसपोर्ट नगर अब तक नहीं बसा, डेयरियां गोकुल नगर के बजाय शहर में संचालित हो रही है। लागत से तीन गुना ज्यादा खर्च कर बनाया गया ऑडिटोरियम किसी काम का नहीं है। सड़कों पर भ्रष्टाचार की इतनी परतें चढ़ी हैं कि ये चुनाव तक भी नहीं टिक पा रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here