बच्चों में राष्ट्रीय भावना का विकास करने भारत विकास परिषद की बिलासपुर इकाई ने लायंस भवन में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्तर पर चल रही इस प्रतियोगिता में देश के करीब 50 हजार विद्यालयों से लगभग 5 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। यह प्रतियोगिता संस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में राष्ट्रीय भावना का विकास करने को लेकर आयोजित की गई।

प्रतियोगिता  आज सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर करीब 3 बजे तक चली। कार्यक्रम में कैरियर पांइट, आधारशिला, दिल्ली पब्लिक स्कूल, महर्षि स्कूल सहित 7 स्कूलों के छात्रों ने प्रस्तुति दी। भारत विकास परिषद बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष पुर्णेन्द्र कुमार भट्ट ने बताया कि संस्था 1962 से लगातार कार्य कर रही है। संस्था का मूल उद्देश्य विद्यार्थी और नौजवानों के अंदर राष्ट्रीय भावना के साथ देश प्रेम का भाव विकसित करना है।

उन्होने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा 6 वीं से 12 वीं के विभिन्न स्कूलों के छात्र भाग ले रहे हैं। इसमें संस्कार प्रकल्प के रूप में समूहगान प्रतियोगिता हो रहा है। प्रतियोगिता में चार चरण होंगे। प्रथम चरण जिला स्तर होता है। जिला स्तर पर विजयी विद्यार्थी प्रांतीय स्तर पर जाएगा। प्रांत स्तर पर विजयी विद्यार्थी केन्द्र में आएगा और केन्द्र स्तर पर विजयी विद्यार्थी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here