Home अपडेट जश्न-ए-आजादी पर रतनपुर की विभूतियों को सम्मानित किया पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल...

जश्न-ए-आजादी पर रतनपुर की विभूतियों को सम्मानित किया पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल ने  

रतनपुर में शहीद नूतन सोनी की मां का सम्मान किया अटल श्रीवास्तव ने।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रतनपुर में आयोजित जश्न-ए-आजादी समारोह में सैनिक, उनके परिजनों व नागरिकों को सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि रतनपुर के रत्नों को सम्मानित कर उन्हें गौरव का अनुभव हो रहा है।  सम्मानित जनों में प्रमुख रूप से शहीद नूतन सोनी की माता सावित्री सोनी, कैप्टन रविंद्र नाथ गोपाल, सूबेदार चंद्र कुमार कश्यप, सूबेदार भोला सिंह राज, सूबेदार विनोद कश्यप, लेखक बृजेश ,श्रीवास्तव, डॉ राजू श्रीवास, मानिक लाल सोनी पत्रकार, काशीराम साहू संगीतकार, राजेंद्र गोस्वामी संगीतकार व अन्य शामिल थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान अरपा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, शीतल जायसवाल, दामोदर सिंह क्षत्री, पुष्पकांत कश्यप, रियाज अहमद, शिवानंद पांडे, प्रबोध आनंद पांडे, कृष्णा कश्यप, अशरफ मिर्जा हारून बेग आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS