सुबह 11 बजे से शुरू की गई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उनके चक्का-जाम पर आज दोपहर रोक लगा दी। इससे नाराज ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस अधीक्षक दफ्तर का घेराव करने की चेतावनी दी है।

ट्रांसपोर्टरों ने आज सुबह से हड़ताल शुरू की है। ट्रांसपोर्ट नगर से रोजाना करीब 1500 गाड़ियां माल लेकर रवाना होती हैं, जो आज नहीं निकली। ट्रांसपोर्ट नगर गेट पर आज सुबह 11 बजे से खड़े होकर रायपुर की ओर से आ रहे ट्रकों को रोकने में लगे थे।

पुलिस बल वहां सुबह से तैनात कर दिया गया था। वाहनों को रोके जाने की सूचना मिलने पर डीएसपी नसर सिद्दीकी और सिरगिट्टी थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। उन्होंने किसी भी वाहन को जबरिया रोकने से मना कर दिया।

इससे नाराज ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक दफ्तर के घेराव की चेतावनी भी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here