छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बार-बार चुनावों में पराजित हो रहे कांग्रेसियों ने इस बार एकजुटता पर ज्यादा जोर दे रखा है। पार्टी के सम्मेलनों में उन्होंने इसकी शपथ भी ली है। लेकिन शपथ लेने से क्या होगा? मन भी मिलना चाहिए।

शायद इसीलिए बिलासपुर विधानसभा से टिकट के दावेदार पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने एक जोरदार पार्टी दी। भोज का आयोजन तो था ही, सब फिल्मी धुनों पर थिरके भी। यह पार्टी उन्होंने रतनपुर स्थित अपने रेस्ट हाउस में दी।

इस पार्टी में बिलासपुर से टिकट की दौड़ में लगे चार दावेदार शैलेष पांडेय, अटल श्रीवास्तव, तरु तिवारी और खुद अरुण तिवारी सहित दावेदारों के समर्थक भी शामिल हुए। इनमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश तिवारी, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, शेख नजीरुद्दीन आदि शामिल थे। टिकट की दावेदारी कर रहे जो चेहरे नजर नहीं आए उनमें अशोक अग्रवाल, विजय पांडेय व राजेश पांडेय थे।

फेस बुक पर आदित्य तिवारी और महेश तिवारी ने इसके वीडियो और फोटोग्राफ अपलोड किए हैं। अनेक लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की है तो एक यूजर ने यह भी लिखा है कि यह कांग्रेस का कल्चर नहीं है। इस तरह के आयोजन को कांग्रेस के साथ न जोड़ें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here