Home अपडेट प्रभात फेरी और कीर्तन दल पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया,...

प्रभात फेरी और कीर्तन दल पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, कई जगहों पर प्रसाद का वितरण

प्रभात फेरी में निकले गुरुनानक देव जी के अनुयायी।

बिलासपुर। सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश उत्सव की खुशी में श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद बिलासपुर द्वारा प्रभातफेरी दूसरे दिन प्रभातफेरी गुरुद्वारा दयालबंद से प्रारंभ होकर जगमल चौक होते हुए गुरुनानक चौक से  गुरुजस गायन करते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची।

इस दौरान गुरुद्वारा  में हेड ग्रंथी मान सिंह वडला ने समस्त मानव जाति के भले के लिये अरदास की। प्रभातफेरी में समाज के बुजुर्गों ,  महिलाओं , युवा वर्ग तथा बच्चों ने अपनी उपस्थिति दी। प्रभातफेरी का श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं भक्ति के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों एवं दुकानों के सामने प्रसाद वितरण किया।

एक नवम्बर  को सुबह पांच बजे प्रभातफेरी,  गुरुद्वारा से गांधी चौक , शिव टाकीज  चौक,  मन्नू चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचेगी।

NO COMMENTS