नगर-निगम ने शुरू किया डोर-टू-डोर जागरूकता और सफाई अभियान

नगर-निगम ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में साफ-सफाई और जागरूकता के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में कुछ दिनों के भीतर करीब डेढ़ हजार घरों से कूलर का पानी निकलवा कर उसकी सफाई भी कराई गई और उनमें एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया।

कलेक्टर पी. दयानंद ने डेंगू की रोकथाम के लिए नगर-निगम को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस सिलसिले में हर रोज संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। निगम कमिश्नर  सौमिलरंजन चौबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग इस अभियान में जुटा है। उपायुक्त जागृति साहू के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमला लोगों को डेंगू से की जानकारी दे रहा है।

आज रविवार को राजकिशोर नगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। यहां डेंगू से बचाव के तरीके और संबंधित उपायों के पम्पलेट बांटे गए। कॉलोनी में एंटी लार्वा दवा के छिड़काव के साथ कूड़ा जमाव स्थलों की सफाई की गई। इसके साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। चांटीडीह, मेलापारा, इमलीपारा, बंधवापारा, राजेंद्र नगर क्षेत्र में हर रोज एंटी लार्वा के साथ फागिंग मशीन से मच्छर मारने की दवा का छिड़काव किया रहा है। निगम प्रशासन हर रोज मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी कर रहा है। रविवार को चिंगराजपारा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान क्लोरीन टेबलेट बांटने के साथ ही मौसमी बीमारी की जांच कर मरीजों को दवा दी गई। निगम के डेंगू नियंत्रण अभियान में निगम मे अधिकारी, कर्मचारी सहित एनयूएलएम के कर्मचारी, अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here