Home अपडेट खाद व आवश्यक वस्तुओं के दाम में वृद्धि के खिलाफ मुंगेली में...

खाद व आवश्यक वस्तुओं के दाम में वृद्धि के खिलाफ मुंगेली में कांग्रेस नेताओं ने घरों में दिया धरना

मुंगेली में खाद के दाम में वृद्धि का विरोध प्रदर्शन।

मुंगेली। केंद्र सरकार के द्वारा रासायनिक खाद एवं अन्य वस्तुओं मे बेतहाशा वृद्धि के विरोध मे जिला कांग्रेस कमेटी अजा विभाग के जिलाध्यक्ष रेखचंद कोशले ने अपने घर के सामने धरना दिया।  शाम 4.30 बजे उन्होंने राष्ट्रपति के नाम पर कलेक्टर मुंगेली के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अजा विभाग कांग्रेस के प्रदेश सचिव अशोक सोनवानी हेमंत काठले, सुनील लहरे एवं कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त धरना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, अंत्यवसायी निगम अध्यक्ष धनेश पाटिला व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस के निर्देश पर दिया गया।

 

NO COMMENTS