Home अपडेट जरूरतमंदों को भोजन कराने आगे आई पंजाबी महिला संस्था

जरूरतमंदों को भोजन कराने आगे आई पंजाबी महिला संस्था

पंजाबी महिला संस्था की ओर से जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण गरीब एवं मजदूर परिवारों के बीच भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। समाजसेवा के कार्यों में सदैव आगे रहने वाली आदर्श पंजाबी महिला संस्था इसे लेकर आगे आई है। संस्था ने शहर के जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने का बीड़ा उठाया है। आज संस्था की सदस्यों ने सरकंडा व अशोकनगर के अटल आवास में पहुंचकर लोगों को भोजन कराया। गुरुनानक कैटरर्स की टीम ने लंगर बांटने में सहयोग किया।

NO COMMENTS