बिलासपुर। गुरुद्वारा दयालबंद में आज से ‘कौन बनेगा प्यारे दा प्यारा’ क्विज प्रतियोगिता के तहत कथा शुरू की गई है। यह कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता भगवान सिंह खोजी, बरजिन्दर सिंह परवाना की ओर से चलाया जा रहा है जो दयालबंद गुरुद्वारा में एक अप्रैल से 3 अप्रैल तक सुबह शाम प्रोजेक्टर के माध्यम से होगा। प्रतियोगिता के लिए एक पुस्तक दी गई है, जिसमें 500 सवाल हैं। इनमें से प्रश्न करके विजेताओं का चयन किया जायेगा। देशभर के विजेताओं के बीच एक बड़ी प्रतियोगिता फिर से कराई जायेगी, जिनके बीच से ‘कौन बनेगा प्यारे दा प्यारा’ का चुनाव किया जायेगा। प्रतियोगिता के पहले आज से कथा शुरू की गई है, जो आज व कल सुबह-शाम तथा 3 अप्रैल को सुबह होगी। तीन अप्रैल की शाम चार बजे से आठ बजे तक प्रतियोगिता होगी।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 9 वर्ष से 90 वर्षतक के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष, महिलाएं भाग ले सकती हैं। यह कार्यक्रम श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here