जोनल मुख्यालय में राजभाषा सप्ताह शुरू, पहले दिन क्विज

राजभाषा हिन्दी के प्रति कर्मचारी अधिकारियों को प्रेरित करने के लिए रेलवे के जोनल मुख्यालय में आज से राजभाषा सप्ताह शुरू हुआ है, जो 20 सितंबर तक चलेगा।

पहले दिन राजभाषा क्विज का आयोजन किया गया। इसमें 67 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिन्होंने सरल हिन्दी में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीकेबी मेश्राम थे। उनके साथ  मुख्य राजभाषा अधिकारी एएस वानखेड़े, मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक सिंह व वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डीसी मंडल भी थे।

इस मौके पर रेल मंत्री के हिन्दी दिवस संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह ने किया। कनिष्ठ अनुवादक पीके गवेल ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। वरिष्ठ अनुवादक पीएल जाटवर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here