Home अपडेट सीपीआरओ रहे अग्रवाल ने एसईसीआर के मुख्य कार्मिक अधिकारी का पदभार संभाला

सीपीआरओ रहे अग्रवाल ने एसईसीआर के मुख्य कार्मिक अधिकारी का पदभार संभाला

राजेन्द्र अग्रवाल, एसईसीआर रेलवे जोन बिलासपुर।

बिलासपुर।  भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के 1999 बैच के राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी, औद्योगिक संबंध का पदभार ग्रहण किया।

वे जोन मुख्यालय में उप महाप्रबंधक (सामान्य) तथा मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी रहे हैं। बिलासपुर और रांची रेल मंडल में वे वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रह चुके हैं। इस समय वे कोलमाइन्स प्राविडेन्ट फंड में मुख्य सतर्कता अधिकारी पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे। वे ईस्टर्न कोलफील्ड्स में भी इसी पद पर अतिरिक्त प्रभार में थे।

NO COMMENTS