Home अपडेट नाबालिग लड़की को फुसलाकर आशिक ने किया अपहरण, 3 दिन में पुलिस...

नाबालिग लड़की को फुसलाकर आशिक ने किया अपहरण, 3 दिन में पुलिस ने कर लिया आरोपी को गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया।

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने 15 साल की एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लड़की बरामद भी कर ली गई है।

थाना प्रभारी हरविंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उक्त लड़की की मां ने 12 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह खेत की तरफ गई थी तो उसकी बेटी घर पर नहीं मिली। मोहल्ले में भी किसी के पास उसकी जानकारी नहीं मिल सकी। उसे आशंका थी कि बेलपारा का युवक आशिकी यादव उसे अपने साथ भगा कर ले गया है। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आशिकी यादव बेलतरा के समीप बेलपारा अपने गांव लड़की को लेकर पहुंचा हुआ है। पुलिस ने वहां से दबिश देकर आरोपी अशोक यादव 24 साल को गिरफ्तार कर लिया है।

NO COMMENTS