Home अपडेट सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सली मंसूबे को किया नाकाम…IED समेत 15 से...

सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सली मंसूबे को किया नाकाम…IED समेत 15 से अधिक स्पाइक होल किया बरामद

सुकमा : नक्सल वारदातों पर लगाम कसने सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल में सर्चिंग पर निकलने कोबरा 206 बटालियन के जवानों ने दस दस किलो के दो आईईडी बरामद किया है।इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक स्पाइक होल भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि नक्सली एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं जवानों की टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन कर नक्सली मंसूबों को नाकाम कर दिया है।जानकारी के मुताबिक कोबरा, डीआरजी, एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जवानों को यह सफलता मिली है। बता दें कि नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों द्वारा समय-समय पर नक्सल अभियान चलाया जाता है। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा मीडिया के सामने करेगी।

NO COMMENTS