Home अपडेट बंदूक हाथ से छूटते ही हथेलियों को चीरते हुए निकली गोली, आवाज...

बंदूक हाथ से छूटते ही हथेलियों को चीरते हुए निकली गोली, आवाज सुनकर बाजार में मचा हड़कंप

अशोक कुमार टंडन, सुरक्षा गार्ड।

बिलासपुर। मुंगेली के बड़ा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड के हाथ से उसकी दुनाली बंदूक अचानक छूट गई। गोली की आवाज आने से आसपास हड़कंप मच गया। घटना में गार्ड के दोनों हाथ जख्मी हो गए। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 12 बजे बड़ा बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने के लिए सीएनएस ठेका कंपनी के कर्मचारियों के साथ सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार टंडन (55 वर्ष) भी पहुंचा था। इसी दौरान उसके हाथ से 12 बोर की दुनाली बंदूक अचानक छूट गई। बंदूक में लॉक नहीं लगा था, जिसके चलते वह गिरते ही अपने आप चल गई। गोली निकलकर टंडन के हाथ से होते हुए निकली। वह बुरी तरह जख़्मीह हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गोली की आवाज सुनकर भीड़ वाले इस इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था। लोगों ने यह जानकार राहत की सांस ली कि गोली गलती से छूटी है। सुरक्षा गार्ड नवागढ़ का रहने वाला है, जो मुंगेली में नौकरी करता है।

NO COMMENTS