प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेष पांडेय ने बारिश के बाद बने शहर के हालात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, कहा कि नगर-निगम का आपदा प्रबंधन फेल हो गया है। पुरस्कारों से वाह-वाही लेना जनता को धोखा देना है।

एक बयान में पांडेय ने कहा कि गर्मी भर वार्डों में पानी की दिक्कत आई। लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो गए। नगर-निगम पानी की आपूर्ति करने मे फेल रहा। लोगों को प्रदूषित पानी पीना पड़ा, जिसके कारण वे बीमार भी हो गए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि दरअसल बिलासपुर का बीमार नगर-निगम हमेशा के लिये बीमार हो चुका है। अब बरसात का मौसम आया है तो  शहर को सडकों में जिस तरह पानी भरा, उसके कारण लोगों का चलना दूभर हो गया और दुर्घटनाओं का खतरा खड़ा हो गया।

पांडेय ने कहा कि शहर को 15 वर्षों में केवल कागजों में ही स्मार्ट बनाया गया है। हक़ीकत में अभी भी शहर पिछड़ा हुआ है। यहां के लापरवाह हुक्मरान घमंड और अहंकार मे चूर हैं। केवल अखबारों में फोटो रोज छपवा रहे हैं लेकिन शहर जस का तस ही है।

उन्होंने कहा कि पूरे बिलासपुर शहर को बर्बाद करने वाले मन्त्री ने लोगों को त्रस्त कर दिया है। बिलासपुर का भाग्य 15 वर्षो से फूटा हुआ है। शहर का आपदा प्रबन्धन सभी परिस्थियों में फेल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here