Home अपडेट गांधी जयंती पर रेल मंडल के स्टेशनों में श्रमदान के साथ चला...

गांधी जयंती पर रेल मंडल के स्टेशनों में श्रमदान के साथ चला स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया।

बिलासपुर । गांधीजी की 151 वीं जयन्ती के अवसर पर बिलासपुर सहित मंडल के सभी स्टेशनों में अनेक कार्यक्रम रखे गये। सभी कार्यालयों, वर्कशाप एवं डिपो सहित प्रमुख स्थानों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधीजी की आदर्श वाक्यों को सभी स्टेशनों के उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया गया। साथ ही गांधी जी के संदेश को स्टेशनों तथा प्रमुख स्थानों पर बैनर, पोस्टर के माध्यम से चस्पा कर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

आज प्रातः मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय ने कार्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनके बताये गये मार्ग पर चलने तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक-1 श्याम सुंदर, अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 वेदिश धुवारे सहित मंडल के शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

स्टेशन में मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर निखारे, पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया साथ ही शपथ ली। उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा श्रमदान के तहत साफ-सफाई कर स्वच्छता जागरूकता का संदेश देते हुये यात्रियों को सर्वत्र स्वच्छता बनाये रखने का आग्रह किया गया।

NO COMMENTS