बिलासपुर। तखतपुर व्यापारी महासंघ के सदस्यों और यहां के अन्य व्यापारियों ने अपने एक दिन की कमाई सैनिकों के कल्याण के लिए दान किया है।

गुरुवार को उन्होंने सैनिक कल्याण बोर्ड में 41000 जमा किए। बिलासपुर में उन्होंने सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी शिवेंद्र नारायण पांडे से भेंटकर यह राशि सौंपी। व्यापारियों ने आग्रह किया कि यह राशि सैनिकों के कल्याण के लिए खर्च किया जाये। पांडे ने व्यापारी महासंघ को प्रशस्ति पत्र एवं राशि की रसीद प्रदान की। उन्होंने व्यापारियों की पहल को अनुकरणीय बताते हुए इसकी प्रशंसा की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के सदस्य और व्यापारी संघ के अध्यक्ष किशन सचदेव, वितेन्द्र पाठक, दिलीप तोलानी, शरद देवांगन एवं एएसआई शैलेंद्र सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here