छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ की ओर से किए जा रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के अगले चरण में आज हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने रैली निकाली। सरकंडा स्थित खेल परिसर से निकली रैली को भारी भीड़ के कारण महामाया चौक पर ही पुलिस ने रोक लिया। कर्मचारी वहीं खड़े हो गए और अपने अनुशासन का परिचय देने के लिए उन्होंने सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान गाया।

प्रदेश भर के संविदा, दैनिक वेतनभोगी, केन्द्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं में प्लेसमेंट या अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारी, अंशकालिक कर्मचारी अधिकारियों का संयुक्त संगठन पिछले 16 जुलाई से काम बंद कर आंदोलन पर है।

इसी सिलसिले में आज संभाग स्तरीय प्रदर्शन किया गया।

सरकंडा स्थित खेल परिसर पर करीब 4 से 5 हजार कर्मचारी एकत्र हुए और वे नारे लगाते हुए नेहरू चौक की तरफ बढ़े। कर्मचारियों की बड़ी संख्या को देखते हुए यहां पुलिस बल भी भारी तादात में लगा दिया गया था।

आंदोलनकारी नेहरू चौक जाना चाहते थे लेकिन उन्हें इंदिरा सेतु से पहले महामाया चौक पर रोक दिया गया। उन्होंने यहीं राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ गाया। राष्ट्रगान शुरू होने  पर वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने भी सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया।

मुख्यमंत्री के नाम पर कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने नियमित करने, सेवावृद्धि व सेवा पृथक के नियम से मुक्त कर 62 वर्ष की आयु तक सेवा लेने, छंटनी किए गए कर्मचारियों की बहाली करने और आउट सोर्सिंग तथा ठेका प्रक्रिया बंद करने की मांग रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here