सावन के आखिरी सोमवार को बेलपान के जल से होगा अभिषेक

बोल बम कोटा एवं रतनपुर की कांवरिया समिति  कल सावन के आखिरी सोमवार को बुढ़वा महादेव में जलाभिषेक करने जा रही है। कांवरिया यह जल बेलपान स्थित नर्मदा कुंड से लाने के लिए रवाना हो गए हैं।

बोल बम कांवरिया समिति कोटा के सैकड़ों शिव-भक्तों के लिए इस अवसर पर विशाल भंडारा रखा गया। आर्केस्ट्रा के साथ हुए इस संगीतमय आयोजन के लिए अग्रसेन भवन में शिव भक्त एकत्र हुए। कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए रतनपुर की ओर आगे बढ़े। महादेव के जलाभिषेक के लिए बच्चे से लेकर सभी वर्ग के बोल बम के नारे लगा रहे थे। इन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर रखा था। बेलपान यात्रियों के लिए जगह-जगह जलपान और भंडारा का आयोजन किया गया था। फल और पानी का भी निःशुल्क वितरण किया गया। पूरा कोटा नगर इस दौरान बोल-बम के नारों से गूंज रहा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here