Home अपडेट सोने के गहने नहीं लाई पत्नी तो सिगरेट से दागा, शिकायत पर...

सोने के गहने नहीं लाई पत्नी तो सिगरेट से दागा, शिकायत पर पुलिस ने किया जेल दाखिल

देवभोग। सोने के गहने नहीं लाने पर पत्नी को सिगरेट से दागने वाला दहेज लोभी पति पुलिस की गिरफ्त में आया। आरोपी गरीब की बेटी से शादी कर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था। प्रताड़ित करने वाला आरोपी कोई गैर नहीं उसका पति घनश्याम नागेश था। महिला की शिकायत पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।

 क्या है पूरा मामला

दरअसल देवभोग थाने में ये महिला प्रताड़ना का पहला मामला है। थाना क्षेत्र के दरलीपारा के घनश्याम नागेश का विवाह 2019 में ओड़िसा के एक गांव की रहने वाली गरीब युवती प्रतिमा से हुआ था। शुरूआत में तो सबकुछ ठीक-ठाक था। उसके बाद अचानक पति घनश्याम का व्यवहार बदल गया। उसने पत्नी को उसके मायके से बाइक और सोने के गहने लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। पत्नी ने समझाया कि उसके पिता बेहद गरीब हैं। वे उनकी मांगों को पूरी नहीं कर सकते। उसके बाद तो पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

पत्नी को सिगरेट से दागा

दहेज लोभी पति घनश्याम नागेश सोने के गहने और बाइक न ला पाने के कारण पत्नी को सिगरेट से जलाता था। पत्नी ने महिला पुलिस को अपने शरीर पर जले के निशानों को भी दिखाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 498 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मंे लिया। पुलिस की जांच में महिला की सारी जानकारी शत-प्रतिशत सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उसके पति घनश्याम नागेश को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय ने रिमांड पर भेजा जेल

पुलिस ने प्रकरण बनाकर आरोपी घनश्याम नागेश को सक्षम न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारों ने बताया कि ये देवभोग थाने में किसी महिला की प्रताड़ना का पहल मामला है। इससे पहले यहां इस तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।

NO COMMENTS