Home अपडेट अलौकिक कीर्तन दरबार 12, 13 और 14 मार्च को, पंजाबी युवा समिति...

अलौकिक कीर्तन दरबार 12, 13 और 14 मार्च को, पंजाबी युवा समिति का 11वें वर्ष आयोजन

गुरुसिंह दरबार दयालबंद बिलासपुर में कीर्तन दरबार का आयोजन।

बिलासपुर। पंजाबी युवा समिति द्वारा आगामी 12 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाले अलौकिक कीर्तन दरबार एवं अमृत संचार समागम की तैयारियां पूर्णता की ओर है। समूह साध संगत एवं श्री गुरु सिंह सभा दयालबाग के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम विगत 11 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। प्रति वर्ष कार्यक्रम की गरिमा तथा भव्यता बढ़ती जा रही है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से हजूरी रागी जत्था रविंदर सिंह, हरचरण सिंह खालसा हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा साहिब अमृतसर पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में चार दीवान होंगेष शुक्रवार 12 मार्च शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक, शनिवार 13 मार्च सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक, रविवार 14 मार्च को सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक। 14 मार्च को सुबह 9:00 से श्री दरबार साहिब अमृतसर से विशेष रूप से आने वाले पंज प्यारों द्वारा अमृत पान कराया जाएगा।

पंजाबी युवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष जसपाल सिंह छाबड़ा, सचिव राजविंदर सिंह गंभीर, कोषाध्यक्ष कमलजीत अरोरा सहित सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, गुरदीप सिंह अजमानी, परमजीत सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह गंभीर, अमरजीत सिंह टुटेजा, भूपेंद्र सिंह गांधी, हरदीप सिंह सलूजा, परमजीत सिंह कुकरेजा, अनिल सलूजा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, बलजीत सिंह गंभीर, कुलवंत सिंह सलूजा, इंद्रजीत सिंह इच्छापुरानी, दिलबाग सिंह छाबड़ा, बलविंदर सिंह सलूजा एवं अन्य इसकी तैयारी कर रहे हैं और समाज के लोगों से साध-संगत में पहुंचने की अपील की है।

NO COMMENTS