Home अपडेट किसान कानून के विरोध में अम्बिकापुर में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस ने निकाली...

किसान कानून के विरोध में अम्बिकापुर में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली

किसान कानून के विरोध में अम्बिकापुर में ट्रैक्टर रैली।

अम्बिकापुर। केन्द्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस ने बुधवार को यहां ट्रेक्टर रैली निकाली जो प्रतापपुर चौक से मुख्य मार्गों से होते हुए घड़ी चौक तक पहुंची।

एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने इसे काला कानून बताते हुए  वापस लेने की मांग की। इसमें मनीष दुबे, प्रदेश सचिव एनएसयूआई नितीश ताम्रकार, राहुल कुमार, अमित तिवारी,  अनुराग सिंह, ललित सोनी, अनिकेत गुप्ता, प्रफुल यादव सहित अनेक एनएसयूआई कार्यकर्ता व किसान शामिल हुए।

NO COMMENTS