बिलासपुर। चुनाव आयोग इस समय सबको मतदान करने के लिए तरह-तरह का अभियान चला रहा है। इन कोशिशों के चलते इस बार हर एक बूथ में भी अलग माहौल दिखेगा।

मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से सभी मतदान केन्द्रों के मुख्य द्वार, प्रवेश द्वार और केन्द्र के परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के संदेशयुक्त पोस्टर लगाने का निर्णय लिया गया है। मतदान दलों को दिये जाने वाली पोलिंग किट के साथ मतदाता जागरूकता के पोस्टर भी दिये जाने का फैसला लिया गया है।

मतदान केन्द्र में जैसे ही आप प्रवेश करेंगे ‘‘बटन दबायें, वोट डालें’’ स्लोगन दिखेगा।  वोट डालने का तरीका बताने वाला पोस्टर भी अनिवार्य रूप से दिखेगा। ये पोस्टर मतदान किट में उपलब्ध होंगे। पोलिंग पार्टी इन्हें बूथों में लगाएगी।

मतदान परिसर में अनेक नारे पोस्टरों में प्रदर्शित होंगे। इनमें से कुछ ये हैं-

  1. आपका भविष्य आपको हाथ में है..।
  2. अपनी ऊंगली को अपने आप पर ऊंगली न उठाने दें..।
  3.  वोट रूपी आशीर्वाद अवश्य दें।
  4. बेझिझक होकर मतदान करें।
  5. देश का महा-त्यौहार, मतदान।
  6. आंखों देखी पर करें विश्वास।

इसके अलावा मतदान केन्द्रों पर पहचान किये जा सकने वाले दस्तावेजों के पोस्टर लगाये जायेंगे। मॉक पोल से जुड़ी जानकारियां भी पोस्टरों में दिखाई जायेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here