जिला निर्वाचन कार्यालय एवं ननि द्वारा स्वीप कार्यक्रम

बिलासपुर। नए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए गुरुवार को बिलासा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम रखा गया। छात्राओं ने इसमें शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी व नगर-निगम ने रखा था। छात्र-छात्राओं को स्वीप के नोडल अधिकारी खजांची कुम्हार ने मतदान का महत्व बताया। कुम्हार ने कहा कि लोकतंत्र का आधार ही मतदान है। एक सफल एवं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद आवश्यक है। यह हमारे अधिकार के साथ ही साथ परम् कर्तव्य भी है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में बढ़-चढ़कर मतदान पर्व में हमें हिस्सा लेना होगा। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ एस.एल निराला समेत बड़ी संख्या में छात्राएं एवं फैकल्टी उपस्थित थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here