Home अपडेट नगरपालिका चुनावः वार्ड समितियां प्रत्याशियों का नाम सुझाएंगी, बागियों पर तत्काल कार्रवाई...

नगरपालिका चुनावः वार्ड समितियां प्रत्याशियों का नाम सुझाएंगी, बागियों पर तत्काल कार्रवाई होगी

कांग्रेस पर्यवेक्षक हरीश परसाई, प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर व अन्य नगर पालिका चुनाव पर हुई बैठक में।

कांग्रेस पर्यवेक्षक हरीश परसाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली

तखतपुर। टेकचंद कारड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर शुक्रवार को पर्यवेक्षक हरीश परिसाई ने गुरुद्वारा हाल में बैठक ली और कहा कि वार्ड समिति के सदस्य ही प्रत्याशी का नाम सुझाएंगे और अपनी ब्लॉक कमेटी को सौंपेंगे। इसके बाद प्रत्याशी चयन की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि इस बार बागी होकर चुनाव लड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज नगर पालिका तखतपुर चुनाव को लेकर सभी वार्ड के दावेदारों ने उपस्थित होकर पर्यवेक्षक हरीश परसाई ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता के बीच जिनकी अच्छी छवि है उन्हें ही प्रत्याशी बनाया जायेगा। इस बार टिकट वार्ड के मतदाता ही प्रत्याशी का नाम देंगे।  इसके लिए वार्ड समिति का गठन किया जाएगा। समिति में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के अलावा उस वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों से सुझाव लिया जायेगा। दावेदार सबसे पहले अपना बायोडाटा वार्ड समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे इसके बाद समिति प्राप्त आवेदन पत्रों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की चयन समिति को सौंपेगी। यह समिति जिला कांग्रेस कमेटी को सूची सौंपेगी, जिसके बाद नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिये जाएंगे।

परसाई ने कहा कि हमें इस बार नगर पालिका में 13 कांग्रेस पार्षद जीतकर नगर पालिका अध्यक्ष बनाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर  ने कहा कि पिछली बार नगर पालिका चुनाव में भाजपा की सरकार थी, उसके बावजूद नौ पार्षद कांग्रेस के जीत के आए थे। इस बार कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस द्वारा विभिन्न योजनाएं नगरी निकाय क्षेत्र के लिए चलाई जा रही हैं। हमें मतदाताओं के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देनी है ताकि आने वाले समय में अधिक से अधिक कांग्रेस के पार्षद जीतें और नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस का ही बने।

बैठक में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि हमें आने वाले चुनाव में कांग्रेस को और मजबूत करना है। हम पूरी तैयारी से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बताए निर्देशों का पालन करते हुए वार्ड चयन समिति के बीच अपना आवेदन जमा कराएं और वहीं पर से अपना नाम प्रत्याशी के रूप में सामने लाएं।

NO COMMENTS