Home Uncategorized मंदिर में शादी कर पति ने ठुकराया, आग लगाकर दी जान- फरार...

मंदिर में शादी कर पति ने ठुकराया, आग लगाकर दी जान- फरार पति दो माह बाद गिरफ्तार  

पत्मी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी पति।

पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद पर आग लगाकर जान दी, फरार आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सुमित जालान)।  पुलिस ने दुष्प्रेरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की प्रताड़ना से उसकी पत्नी ने अग्निस्नान कर आत्महत्या कर ली थी।

थाना गौरेला में बीते एक मार्च को अनिल तिवारी ने सेनेटोरियम अस्पताल में मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका खोडरी निवासी बिंदेश्वरी यादव ( 20 साल) जलने से उपचार के लिये भर्ती थी।

जांच करने पर पाया गया कि सारबहरा का रहने वाला दीपक यादव खोडरी की विंदेश्वरी यादव से शादी कर पत्नी बनाने का प्रलोभन देकर साल भर पूर्व किसी मंदिर में ले जाकर माथे में सिंदूर डालकर विवाह किया और सबको अपना पत्नी बताने लगा। बाद में मृतका को उसकी मां रानी के पास छोड़कर आ गया।  दीपक यादव उसके पास हमेशा आना-जाना करता था। 29 फरवरी को खोडरी पहुंचकर रात्रि 10 से 11 बजे के बीच वह लड़ाई करने लगा, तब बिंदेश्वरी ने परेशान होकर मिट्टी तेल डाल डाल कर आग लगा ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

थाना गौरेला में आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने के अपराध में धारा 306 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पांच जून को पुलिस को सूचना मिली कि वह घर सारबहरा आया हुआ है। पुलिस ने आरोपी दीपक यादव (23 साल) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

NO COMMENTS