मृतक शांतिबाई रजक
घायल सुनीता रजक

शहर से लगे ग्राम मंहमद में एक युवक ने धारदार हथियार से दो महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना में महिला  की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई । आरोपी बोधन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

एक प्रत्यक्षदर्शी महिला के अनुसार मृतका शांति रजक अपनी बहू सुनीता के साथ दोपहर 12.30 बजे खेत से घर की ओर लौट रही थी।

इसी समय आरोपी बोधन यादव ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। दोनों जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। ताबड़तोड़ वार से दोनों महिलाएं चीखने लगी। आवाज सुनकर गांव के लोग उनकी ओर बढ़े तो आरोपी बोधन वहां से भागने लगा। उसने दो चाकू रखे हुए थे और वह भी चिल्ला रहा था। उसे भी हाथ में चोट आई है।

बाद में आरोपी ने तोरवा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों महिलाओं को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में शांति बाई की मौत हो गई, जबकि बुरी तरह घायल सुनीता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here