बिलासपुर। पूरे देश के बीस राज्यों के 145 स्थानों पर महिलाओं ने घृणा और नफ़रत के खिलाफ़ चार अप्रैल को सड़कों पर मार्च किया। छत्त्तीसगढ़ के भिलाई और बिलासपुर में बड़ी संख्या में महिलायें सडकों पर निकलीं।
इस मार्च का उद्देश्य देश में महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों को निशाना बनाए जाने के ख़िलाफ़ असंतोष की आवाज़ को एकजुट करना था।  बिलासपुर में विभिन्न वर्ग, जाति, धर्म, समूह, और व्यवसाय की महिलाओं ने 4 अप्रैल को एकत्रित होकर आवाज़ बुलंद की। उन्होंने दमनात्मक आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और संसदीय व्यवस्था पर हल्ला बोला। यह रैली मिनी माता चौक से निकली जो मगरपारा चौक पर पहुंची।
बिलासपुर के प्रतिरोध प्रदर्शन को छत्तीसगढ़ महिला अधिकार मंच, आल इंडिया लॉयर्स यूनियन, पीयूसीएल छत्तीसगढ़, इप्टा बिलासपुर,महिला किसान मजदूर मंच महासमुंद, जान स्वास्थ्य अभियान, सेन्टर फ़ॉर सोशल जस्टिस, छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन, महिला समूह घुरू, अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन, जीएसएस, ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क, जगदलपुर विधिक सहायता संघ, महिला मंच- बुनियाद सामाजिक संस्था, आम आदमी पार्टी, बिलासपुर आदि का समर्थन मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here