Home अपडेट समस्त मानव जाति पर पृथ्वी का ऋण, इसका संरक्षण-संवर्धन हमारी जिम्मेदारी –...

समस्त मानव जाति पर पृथ्वी का ऋण, इसका संरक्षण-संवर्धन हमारी जिम्मेदारी – गौरव

डॉ. सीवी रामन यूनिवर्सिटी में विश्व पृथ्वी दिवस।

सीवीआरयू  में विद्यार्थियों ने बैनर,पोस्टर, स्पीच, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, सहित अनेक माध्यमों से पृथ्वी के महत्व को बताया  

बिलासपुर। डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, शिक्षा विभाग, केमिस्ट्री और फार्मेसी विभाग ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्पीच पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन स्लोगन पोस्टर लगाकर पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने कहा कि मानव जाति पर सबसे बड़ा ऋण इस पृथ्वी का ही है। सुबह जागने से लेकर हर क्रिया और अंत में सोने तक हम प्रतिपल प्रकृति से ही लेते ही रहते हैं। पृथ्वी के प्रति हमारी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी बनती है। हम कभी भी इस पृथ्वी के ऋण से मुक्त नहीं हो सकते इसलिए हमें हर दिन पृथ्वी प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए जरूर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी सबसे पहले विश्वविद्यालय में प्रकृति को सुरक्षित संबोधत करने का कार्य करें और इसके बाद अपने घर परिवार मोहल्ले तक बात जानी चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित विश्वविद्यालय के डीन एकेडेमिक डॉक्टर अरविंद तिवारी ने शास्त्रों के श्लोक का वर्णन करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और इस मां के चरण वंदन से ही दिन की शुरुआत होती है। इसी तरह समस्त नदियां मां का आंचल है। हमें इसे कभी भी प्रदूषित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संपूर्ण जीवन प्रकृति पर ही निर्भर है। इस अवसर पर डॉक्टर जय शंकर यादव, डॉक्टर रितेश मिश्रा, डॉ रश्मि वर्मा, डॉक्टर आरपी चौधरी, डॉ निकेत शुक्ला, किशोर सिंह सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद थे।

कुलपति को पृथ्वी श्री 2023 सम्मान

डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवि प्रकाश दुबे को संस्कृत शोध संस्थान एवं सेंटर फॉर ग्लोबल एनवायरनमेंट कल्चर रायबरेली ने पृथ्वी श्री सम्मान प्रदान किया है। यह सम्मान उन्हें पृथ्वी के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयास एवं इसकी रक्षा के लिए किए गए कार्यों पर दिया गया।  गौरतलब है कि प्रो. दुबे वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाए हैं। खासकर विश्वविद्यालय में प्रकृति की रक्षा विश्वविद्यालय की हरियाली के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का बीड़ा भी उठाया है। इन उपलब्धियों के लिए उन्हें पृथ्वी सिंह सम्मान 2023 प्रदान किया गया।

 

NO COMMENTS