गरियाबंद. शनिवार देर रात गरियाबंद नेशनल हाई वे सड़क पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वैन में एक ही परिवार के 12 लोग सवार थे। मौके पर 5 महिलाओं की मौत हो गई। ड्राइवर समेत अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कुछ देर तक गाड़ी यूं ही पेड़ के पास फंसी रही। घटना की जानकारी पांडुका थाने में दी गई। हाइवे की पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। फौरन घायलों और मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। सबसे पहले इन्हें राजिम अस्पताल ले जाया गया था। हादसे में गाड़ी सामने की तरफ से पेड़ से टकराई मगर ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ वो घायल है। पीछे बैठी महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में एक 13 साल की बच्ची भी थी जिसे मामूली चोटें आई हैं। घायलों में ठाकुर राम (30), अंकित (15), दुलारी बाई (62), देवला बाई (60), देवतीन (50), फुलबाई (60) और टामिन निषाद (13) घायल हैं।