Home अपडेट चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, विवाद के बाद 15 दिन से...

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, विवाद के बाद 15 दिन से अलग घर में रह रहा था आरोपी

पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

पेन्ड्रा। टंगियामार के सरपंच पति रमेश सिंह मार्को ने थाने में सूचना दी कि खूंटा पारा में फुलवरिया बाई की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी है। मृतका का पति मंगल सिंह 15-20 दिन पहले लड़ाई झगड़ा करके हरसडांड़ पोड़ी में जाकर रह रहा है।

थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को दी। उनके निर्देश पर घटनास्थल सुरक्षित कर जांच शुरू की गई। मौके पर पाए गए भौतिक साक्ष्य, आसपास के लोगों के कथन से पाया गया कि मृतका का पति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था जिस कारण आए दिन वाद विवाद होते रहता था। घटना से 15-20 दिन पहले मृतका का पति मंगल सिंह हरस डांड़, पोंडी में जाकर रहने लगा है। पति को बुलाकर पूछताछ करने पर उसने हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की गई और आरोपी मंगल सिंह मार्को को गिरफ्तार कर लिया गया।

NO COMMENTS