Home अपडेट भाजपा ने धरना-प्रदर्शन किया, खाद की कमी दूर करने और बिजली कटौती...

भाजपा ने धरना-प्रदर्शन किया, खाद की कमी दूर करने और बिजली कटौती बंद करने की मांग

करगीरोड कोटा में भाजपा का प्रदर्शन।

करगीरोड (कोटा )। कोटा नगर के पडावपारा में सोमवार को भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा के किसान मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश में व्याप्त खाद संकट, बिजली कटौती को दूर कर वर्मी खाद खरीदने की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की गई।

धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री मोहित राम जयसवाल ने किसानों के लिये रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए मांग की। सभा को किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य डॉ. सुनील जायसवाल, प्रदेश कार्यकारी सदस्य लव-कुश कश्यप, राम लाल साहू एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू कश्यप ने भी संबोधित किया।

स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष कोटा प्रभारी महाराज सिंह नायक ने दिया एवं मंच का संचालन सुलेश पांडे ने किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह क्षत्रिय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री साहू, महिला मंडल अध्यक्ष सविता नामदेव, रतनपुर मंडल अध्यक्ष तीरथ यादव,  करगीकला मंडल अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी विश्वनाथ पटेल, राजकुमार साहू, रोहिणी वैसवाड़े, मनोहर राज जनपद पंचायत अध्यक्ष कोटा, हमीम खान, रामकुशल साहू, प्रदीप कौशिक, अजय अग्रवाल,  नरेंद्र गोस्वामी,  ऋषि ठाकुर, दुर्गेश साहू, मनमोहन पांडे, विनोद बंजारे, रोहित साहू,  भागवत साहू, देव किशन साहू, संदीप साहू, धनंजय, चंद्रकांत अग्रवाल, कन्हैया यादव, सूरज साहू, सतीश गुप्ता, जगदीश नायक, अनिल यादव, विजय यादव, रामकुमार अग्रवाल, वेंकट अग्रवाल, संगीता अग्रहरि, सुलेखा जायसवाल मंडल अध्यक्ष रतनपुर, इमरान खान, महेंद्र साहू, प्रेमेंद्र गंधर्व, सरोज पोर्ते, निलेश भार्गव, राजू साहू, रामशरण जायसवाल आदि उपस्थित थे!

 

 

NO COMMENTS