जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित 

विधायकों की खरीदफरोख्त के मामले एवं स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश को एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय के रखने को लेकर जिला शहर कांग्रेस ने बुधवार की शाम पांच बजे कार्यकारणी की बैठक रखी गई। इसमें निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रह गया है। इसीलिए गोवा और छत्तीसगढ़ में विधायकों की खरीदफरोख्त कर रहे हैं। अपने आप को हिन्दू वादी पार्टी कहने वाले लोग स्व. अटल की अस्थि कलश को राजनितिक फायदे के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में रख कर भूल गए। जब उनकी भतीजी पूर्व सांसद करुणा शुक्ला ने विसर्जन के लिए अस्थि कलश की मांग भाजपा कार्यालय में पहुंचकर की तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

बैठक में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन, राजेश पाण्डेय, चन्द्रप्रदीप बाजपेयी, अजय पंथ,  प्रशांत तिवारी, विनोद साहू, दिनेश सूर्यवंशी, सुभाष सराफ,  पुनीराम मंगेशकर, जहूर अली, उदय सिंह, मनीष बघेल, रविन्द्र सिंह, योगेश, सौरभ, एस.पी.चतुर्वेदी, हजारीलाल, अनिल चेलकर,  शिव कुमार, नर्मदा, अकबर अली, करन दास, मनीष पाण्डेय, रफीक खान, आदि उपस्थित थे |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here