भारतमाता स्कूल के इको क्लब से जुड़े छात्र-छात्राओं ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए 26 हजार 257 लोगों से 12 घंटे में हस्ताक्षर लिए और 11121 शपथ-पत्र भरवाए। उनकी यह उपलब्धि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की गई है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत इस साल 29 अप्रैल को बिलासपुर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और नेचर बोर्डिंग स्कूल ने 12 घंटे की एक मुहिम चलाई। इसके तहत शहर के लोगों को अलग-अलग व्यस्ततम चौराहों पर सड़क सुरक्षा को लेकर  जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया और उनसे शपथ पत्र भी भरवाया। सामाजिक जागरूकता के लिए 12 घंटे के भीतर किया गया दुनिया में यह सबसे बड़े अभियान के रूप में दर्ज किया गया है। लिम्का बुक की ओर से विश्व रिकॉर्ड बनने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, पर सर्टिफिकेट आज यहां पहुंचा। पुलिस अधीक्षक आरिफ एच. शेख ने आज अपने कार्यालय में इस अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं को बुलाकर सम्मानित किया और उन्हें सर्टिफिकेट सौंपा। छात्रों ने जो शपथ-पत्र भरवाए थे, उनमें वाहन चालकों ने कहा कि हम यातायात नियमों का पालन करेंगे। शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे और दुपहिया पर हेमलेट पहनकर चलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here