Home अपडेट गबेल, शर्मा और द्विवेदी बने सिटी मजिस्ट्रेट

गबेल, शर्मा और द्विवेदी बने सिटी मजिस्ट्रेट

File Photo

बिलासपुर। कलेक्टर डॉ. सारंश मित्तर ने प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन किया। 7 डिप्टी कलेक्टरों के बीच दी गई जिम्मेदारियों में आंशिक संशोधन किया है। इसमें हाल ही पदोन्नत डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गबेल, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा और हरिओम द्विवेदी को सिटी मजिस्ट्रेट बनाया है। डिप्टी कलेक्टर अंशिका पाण्डेय, मोनिका वर्मा और तुलाराम भारद्वाज को सिटी मजिस्ट्रेट बनाया है। सिटी मजिस्ट्रेट नारायण प्रसाद गबेल को बनाया गया है। इनके अंतर्गत थाना सिविल लाइन, तारबाहर, सरकण्डा, जनगणना शाखा, आवक जावक शाखा, नवोदिय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय अन्य। महेश शर्मा थाना सिरगिट्टी, कोनी, सहायक अधीक्षक सामान्य, सांख्य लिपिक, रीडर टू कलेक्टर, सहायक नोडल अधिकारी डीएमएफ, हिन्दी अभिलेख कोष्ठ। हरिओम थाना जीआरपी, अजाक, तोरवा, सिटी कोतवाली, राजस्व आंकिक एवं तकाबी, सहायक अधीक्षक राजस्व, जनसूचना अधिकारी, राजस्व मोहर्रिर एवं प्रमाणपत्रों का सत्यापन कलेक्टर अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य जिम्मेदारी।

NO COMMENTS