Home अपडेट कांग्रेस विधि विभाग ने कोरोना से लड़ाई में योगदान के लिये विधायक,...

कांग्रेस विधि विभाग ने कोरोना से लड़ाई में योगदान के लिये विधायक, महापौरों को सम्मानित किया

विधि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख।

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग की ओर से आज कोरोना वायरस के नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव में अलग-अलग कार्यक्रमों में महापौर, विधायकों तथा मेडिकल सेवाये देने वालों को सम्मानित किया।

प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे व अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा से मिले निर्देश के अनुसार दुर्ग में महापौर धीरज बाकलीवाल को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। बाकलीवाल ने इस मौके पर कहा कि विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में महामारी की रोकथाम के लिये कार्य किया जा रहा है जिसमें जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दुबे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जनता की सेवा के लिये प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर भिलाई शहर अध्यक्ष तुलसी साहू सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे।

इसी तरह राजनांदगांव में अध्यक्ष दुबे ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के डाक्टर्स तथा महापौर हेमा देशमुख को सम्मानित किया। अध्यक्ष दुबे ने महापौर के साथ करीब 100 परिवारों को अनाज भी वितरित किया।

रायपुर के युवा विधायक को भी विधि कांग्रेस ने कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। दुबे ने कहा कि विधायक उपाध्याय 24 घंटे जनता के बीच रहकर सेवा करते हैं। इस कार्यक्रम में विधि विभाग के उपाध्यक्ष देवा देवगन, प्रदेश सचिव नंदकुमार पटेल, अरमान खान, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण, कहकशां दानी, सचिव दाऊलाल साहू, मनोज सोनकर, अंकित मिश्रा, महेन्द्र देवांगन, अजय गंगवानी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

NO COMMENTS