Home अपडेट 13 से 19 नवंबर तक धन गुरु नानक दरबार से निकलेगी प्रभात...

13 से 19 नवंबर तक धन गुरु नानक दरबार से निकलेगी प्रभात फेरी

गुरु नानक दरबार, सिंधी कॉलोनी बिलासपुर।

बिलासपुर। संत बाबा थाहरिया सिंह दरबार सिंधी कॉलोनी से हर वर्ष की तरह गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 13 से 19 नवंबर तक सुबह 5:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो शहर के अलग-अलग वार्डों से गुजर कर वापस दरबार पहुंचेगी। प्रभात फेरी का वार्डो में भव्य स्वागत भी किया जाएगा।

यह निर्णय दरबार साहब में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में दरबार के मुख्य प्रबंधक मूलचंद नरवानी, हेमंत कलवानी, सुरेश वाधवानी, विष्णु धनवानी, महेश लालचंदानी, हरीश भागवानी, धनराज आहूजा, रमेश मेहरचंदानी, विकी नागबानी, रेखा आहूजा, अनीता नरवानी, कंचन रोहरा सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

NO COMMENTS