Home अपडेट दुर्गापूजा, दशहरा में अपराध रोकने के लिये संदेहियों, अपराधियों को थाने बुलाकर...

दुर्गापूजा, दशहरा में अपराध रोकने के लिये संदेहियों, अपराधियों को थाने बुलाकर दी गई हिदायत

अपराध नियंत्रण के लिये बिलासपुर पुलिस की कवायद।

बिलासपुर। दुर्गोत्सव और दशहरा पर्व के दौरान अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिये शहर के सभी थानों में पूर्व के अपराधियों और संदेहियों को बुलाया गया और उन्हें समझाइश दी गई। विशेषकर धारा 307 और चाकूबाजी की घटनाओं में लिप्त लोगों को हिदायत दी गई। इनसे उनकी आजीविका के सम्बन्ध में भी पुलिस ने जानकारी ली।
दुर्गा पंडालों में पुलिस ने पेट्रोलिंग की और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी सिटी उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।

 

NO COMMENTS