Home Uncategorized नेता विशेष पर आस्था रखें लेकिन पार्टी से बाहर जाकर काम करना...

नेता विशेष पर आस्था रखें लेकिन पार्टी से बाहर जाकर काम करना बर्दाश्त नहीं होगा

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय़, बिलासपुर।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालते ही विजय पांडेय ने आगाह किया

बिलासपुर। नवनियुक्त जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने आज कांग्रेस भवन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच पदभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की किसी नेता विशेष पर आस्था हो सकती है, पर जब कांग्रेस की बात होती है तो हम सब कांग्रेसी हैं। उससे बाहर जाकर कोई भी काम करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

पांडे ने इस मौके पर स्व. रामगोपाल तिवारी, बीआर यादव व शेख गफ्फार को याद किया और कहा कि उन्हें यहां तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान है। मेरी जिम्मेदारी सबको साथ लेकर चलने और उनसे क्षमता के अनुसार काम लेने की है।

कार्यक्रम में उपस्थित अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि पांडेय अनुभवी व कर्मठ हैं, आगामी चुनाव में बिलासपुर जिले की सभी सीटें कांग्रेस जीतेगी। पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। महापौर रामशरण यादव नेकहा कि पांडेय स्पष्टवादी हैं, वे गलत काम को बर्दाश्त नहीं करते, सही काम सहर्ष करते हैं। ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने मिलकर काम करने की बात कही। कार्यक्रम को संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पांडे, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, आवास संघ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, मत्स्य बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व सांसद कमला मनहर व इंग्रिड मैक्लाउड, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, अनिल टाह, विष्णु यादव, पूर्व महापौर राजेश पांडे, राकेश शर्मा, नरेन्द्र बोलर, विवेक बाजपेयी, शिवा मिश्रा, पंकज सिंह, फिरोज कुरैशी, शेखर मुदलियार, भुवनेश्वर यादव, अरविन्द शुक्ला, सीमा पांडेय,  वराजेश शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, ऋषि पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NO COMMENTS