Home अपडेट दिल्ली सरकार के कई मंत्री और नेता दो अक्टूबर से छत्तीसगढ़ की...

दिल्ली सरकार के कई मंत्री और नेता दो अक्टूबर से छत्तीसगढ़ की झाड़ू यात्रा में

गोपाल राय, छत्तीसगढ़ प्रभारी, मंत्री आप, दिल्ली सरकार।

आम आदमी पार्टी ने महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर से झाड़ू यात्रा निकालने का कार्यक्रम रखा है। यह 10 अक्टूबर तक चलेगी। इनमें दिल्ली राज्य के कई मंत्री शामिल होने पहुंच रहे हैं। दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री व प्रदेश प्रभारी गोपाल राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक अलका लाम्बा, मालवीय नगर विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती इसमें शामिल हो रहे हैं।

आप नेता जसबीर सिंह चावला द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में यह यात्रा सात अक्टूबर से शुरू होगी। इस दिन मस्तूरी व मुंगेली में झाड़ू यात्रा निकाली जाएगी। आठ अक्टूबर को तखतपुर, कोटा व बिलासपुर में तथा 9 अक्टूबर को बिल्हा में जनसभा व झाड़ू यात्रा होगी। इन जगहों पर जन-सभाओं के बाद रोड-शो भी होगा। बिलासपुर में सोमनाथ भारती जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

 

 

NO COMMENTS