Home अपडेट अधिवक्ता संदीप दुबे बने प्रदेश कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष, मरकाम की...

अधिवक्ता संदीप दुबे बने प्रदेश कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष, मरकाम की अनुशंसा पर नियुक्ति

संदीप दुबे, अधिवक्ता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप दुबे को प्रदेश कांग्रेस के लीगल, आरटीआई एवं मानवाधिकार विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उनके नाम की अनुशंसा लीगल, आरटीआई व मानवाधिकार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक के. तन्खा से की थी। सचिव विपुल माहेश्वरी ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को उनकी अनुशंसा स्वीकृत किये जाने और संदीप दुबे को नियुक्त किये जाने की सूचना भेजी है।

NO COMMENTS