बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 सितंबर को बिलासपुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू इन कार्यक्रमों में उनके साथ रहेंगे।

वे सात सितंबर को सुबह 11 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 11.30 बजे कॉलेज ग्राउंड तखतपुर पहुंचेंगे। वे यहां 11.30 शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 12.30 बजे एस ई सी एल हेलीपैड बिलासपुर पहुंचेंगे और खेल परिसर सरकंडा में लोकार्पण और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।  बघेल दोपहर 2.10 बजे कृषि महाविद्यालय कोनी आएंगे। उनका तीन से 3.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

वे 3.40 बजे छत्तीसगढ़ भवन आएंगे। यहां इसके बाद शाम पांच बजे सत्यम चौक बिलासपुर आएंगे। वे यहां शहीद स्वर्गीय विनोद चौबे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 6 बजे वे ए एस फ़न सिटी सिरगिट्टी पहुंचेंगे और यहां रखे गये प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे सिरगिट्टी से प्रस्थान कर रात्रि 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

कल लोकार्पित किया जा रहा नवनिर्मित कृषि महाविद्यालय भवन 859.48 लाख रुपये की लागत से बना है।यह दो मंजिला भवन 7860 वर्ग मीटर में निर्मित है। भू-तल एवं प्रथम तल में अधिष्ठाता कक्ष, सभागार, परीक्षा हाल, कम्प्यूटर कक्ष के अतिरिक्त संकाय सदस्यों के लिये 32 कक्ष, विभागाध्यक्ष हेतु 8 कक्ष, विभिन्न संकायों हेतु 17 प्रयोगशाला, 4 अध्ययन कक्ष, 2 पुस्तकालय, 2 कॉमन रूम, आठ प्रसाधनों एवं एक कार्यशाला का निर्माण किया गया है। इस दौरान बी.एस.सी.(कृषि) प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी रखा गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला खेल परिसर सरकंडा में 150 करोड़ 79 लाख 36 हजार के 50 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में 131 करोड़ 65 लाख 90 हजार रुपये की लागत के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 13 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत 627 हितग्राहियों को 15 करोड़ 96 लाख 63 हजार रूपये मूल्य का सामग्री वितरण भी करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here