Home अपडेट धन गुरु नानक दरबार में प्रकाश पर्व पर कल से शुरू होगा...

धन गुरु नानक दरबार में प्रकाश पर्व पर कल से शुरू होगा 40 दिन का अखण्ड पाठ

बिलासपुर। गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरीया सिंह साहिब दरबार सिंधी कॉलोनी में श्री गुरुनानक देव के 552वें प्रकाश पूरब के उपलक्ष में हर साल की तरह इस साल भी इच्छा पूरक 40 दिन का अखंड पाठ हिंदी में रखा जा रहा है जो 9 अक्टूबर से आरंभ होकर 19 नवंबर तक चलेगा।

रोज सुबह 5 बजे श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ संगत मिलकर करेंगे। इस  उपलक्ष्य में मेहरबान सिंह साहिब की याद में 10 नवंबर को वर्षी महा उत्सव भी सजाया जाएगा। इसमें शिमला हिमाचल प्रदेश से गुरु प्रीत सिंह और नवसारी गुजरात से सनी मूलचंदानी संगत को कथा व कीर्तन से निहाल करेंगे। इस अवसर पर उल्लासनगर धन गुरु नानक दरबार से जसकीरत सिंह संगत का दर्शन करने पहुंचेंगे। सेवादार डॉ हेमंत कलवानी ने सभी भक्तों से आग्रह किया कि गुरु की प्यारी साध संगत 40 दिवसीय जप जी पाठ साहिब में शामिल होकर अपना जीवन सफल बनाएं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु नानक दरबार के मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, महेश लालचंदानी, राहुल धनवानी, भोजराज नारवानी, दौलत राम पंजवानी, रमेश भागवानी, चंदू मोटवानी, बलराम रामानी, राजेश माधवानी, गंगाराम सुखीजा, दिलीप वाधवानी, राजू धामेचा, लक्ष्मण दयालानी, विजय दुसेजा, जगदीश जज्ञासी, विकी नागवानी तथा अन्य लगे हुए हैं।

NO COMMENTS