Home अपडेट शहर की सभी गौशालाओं को 15 अप्रैल तक गोकुल नगर में शिफ्ट...

शहर की सभी गौशालाओं को 15 अप्रैल तक गोकुल नगर में शिफ्ट करने की मियाद तय

डेयरी संचालकों के साथ नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय की बैठक।

नगर निगम आयुक्त ने सुनी डेयरी संचालकों की दलील, दिया समस्याएं दूर करने का आश्वासन

बिलासपुर। डेयरी संचालकों से नगर निगम आयुक्त ने आश्वासन लिया है कि 15 अप्रैल तक शहर के भीतर स्थापित सभी डेयरी हटाकर गोकुल नगर में शिफ्ट कर दिया जायेगा।

आज नगर निगम सभाकक्ष में पांडेय ने डेयरी संचालकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि गोकुल नगर में डेयरियां शिफ्ट करना उनकी प्राथमिकता है, जिसे सबके सहयोग से जल्द पूरा किया जायेगा। यहां सड़क, पानी, बिजली, सफाई की समस्या जल्द दूर करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। डेयरी संचालकों ने बताया कि अवैध नल कनेक्शन के कारण डेयरियों को पानी नहीं मिल पाता। चारा वाले भी गोकुल नगर अपना वाहन नहीं भेजते। बैठक में शहर के 16 डेयरी संचालक उपस्थित थे। पांडेय ने इन्हें बताया कि गोकुल नगर को मॉडल बनाकर काम किया जायेगा। अच्छी सड़क बनाकर उसे मुख्य मार्ग से जोड़ा जायेगा। तीसरे बोर को पानी टंकी से जोड़ा जायेगा। चीलिंग प्लांट और बायो गैस प्लांट पर भी कार्ययोजना बनाई जायेगी। पांडेय ने डेयरी संचालकों से विकास शुल्क और बैंक ऋण जमा करने कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि डेयरी फार्म के लिए बैंकों का ऋण शिविर भी लगाया जायेगा।

NO COMMENTS