Home अपडेट सक्रियता का मिला लाभ, अरविन्द शुक्ला दूसरी बार बने बिलासपुर शहर ब्लॉक...

सक्रियता का मिला लाभ, अरविन्द शुक्ला दूसरी बार बने बिलासपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

ब्लॉक कांग्रेस के पुनः अध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों ने अरविन्द शुक्ला को बधाई दी।

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर अरविंद शुक्ला को दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष की जवाबदारी दी गई है।

ज्ञात हो कि बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में जब लगभग सभी संग़ठन अध्यक्षों ने पार्षद टिकट की दावेदारी की एव चुनाव लड़ा तब ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने अपने ब्लॉक के पार्षद प्रत्याशियों को जितवाने की भरसक कोशिश की। इसके साथ ही लगातार संग़ठन की मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। इसके चलते अरविन्द शुक्ला को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष का कमान सौपा गया।  अरविंद शुक्ला ने कहा है कि उनके ब्लॉक में हर बूथ पर राज्य शासन की योजनाओं को जनता तक लेकर जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक के प्रति आभार जताया है। आज शुक्ला को उनके निवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर,मिठाई खिलाकर, फटाखे फोड़कर बधाई दी।

इनमें प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर कश्यप, शैलेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक महामंत्री वैभव शुक्ला, काजू महराज, ओम कश्यप, अनुनय सिंह, नितिन शुक्ला, अंकुश शुक्ला, संतोष देवांगन, भोला वर्मा, मोनू यादव, पवन भोई, बबलू खान, मोनू भोई, सूर्या कश्यप, साहिल वर्मा, गज्जू सोनी, सौरभ देवांगन, विजय देवांगन, पिंकल देवांगन, गोल्डी आनन्द, आलोक वर्मा, गौतम कश्यप व वार्डवासियों की उपस्थिति रही।

NO COMMENTS