बिलासपुर। आदर्श पंजाबी महिला संस्था और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज केन्द्रीय जेल में बंद महिलाओं के लिये स्वचालित सैनिटाइजर मशीन भेंट की। यह सेंसर युक्त मशीन है जिसे छुए बिना ही हाथ सैनेटाइज किया जा सकेगा। इसके अलावा महिलाओं के लिये साड़ियां, बच्चों के लिये चॉकलेट, बिस्कुट, खिलौने व अन्य उपहार दिये गये।

कोरोना महामारी के दौर में सिख समाज द्वारा लगातार मानव कल्याण के लिये अनेक कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में पंजाबी महिला समिति की अध्यक्ष रूबी कौर छाबड़ा, सचिव सुनीता चावला, संस्थापिका शशि आहूजा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोरा, प्रीतपाल सिंह गंभीर उपस्थित थे। जेल अधीक्षक संतोष मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की सुनीता शर्मा, संगीता केरकेट्टा, मंदा तिवारी आदि उपस्थित थीं। जेल अधीक्षक मिश्रा ने इस सहयोग के लिये पंजाबी महिला संस्था का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here