Home अपडेट मंगला चौक का नामकरण शहीद अनुजा विप्लव त्रिपाठी पर करने की मांग

मंगला चौक का नामकरण शहीद अनुजा विप्लव त्रिपाठी पर करने की मांग

विप्लव अनुजा त्रिपाठी परिवार।

जन्मदिन पर भण्डारे सहित अन्य आयोजन 11 म़ई को

बिलासपुर। भारतीय सैन्य इतिहास की दुर्लभ घटना, परिवार सहित शहीद होने वाले कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी बिलासपुर की बेटी अनुजा का जन्मदिन 11 म़ई को मनाया जा रहा है। इस दिन बसंत विहार राजकिशोर नगर स्थित मां दुर्गा मंदिर में को प्रातः पूजा अर्चना उपरांत अखण्ड भण्डारा व श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया है।

विदित हो कि 13 नवंबर 2021 को मणिपुर में सेना के काफिले पर आतंकवादियों के कायराना हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी समानुदेशक (सीओ) 46 असम राईफल्स अपनी पत्नी अनुजा त्रिपाठी और सात वर्ष के बेटे अबीर त्रिपाठी चार जवानों के साथ शहीद हुए थे।

इस मौके पर ब्राम्हण समाज सहित बिलासपुर की जनता ने मंगला चौक का नामकरण शहीद अनुजा विप्लव त्रिपाठी के नाम पर करने की घोषणा करने मांग की है। पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी तथा वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर इकाई के रेखेन्द्र तिवारी ने इस संबंध में महापौर से मुलाकात कर आवेदन दिया है। शहीद अनुजा के पिता रिटायर्ड कोल इंडिया अधिकारी केएन शुक्ला, ससुर सुभाष त्रिपाठी तथा उनके परिवार के सदस्यों ने भी आग्रह किया है कि नगर की बेटी की स्मृति को संजोने के लिए किसी स्कूल, कॉलेज, मार्ग इत्यादि को स्व. अनुजा त्रिपाठी का नाम दिया जाए।

 

NO COMMENTS