Home अपडेट महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल रैली आज दोपहर से, प्रदेश अध्यक्ष...

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल रैली आज दोपहर से, प्रदेश अध्यक्ष मरकाम भी होंगे शामिल

भूपेश बघेल, फाइल फोटो।

बिलासपुर। पेट्रोल-डीजल-गैस के बढ़ते दाम तथा अन्य जरूरी वस्तुओं की महंगाई के विरोध में आज 14 जुलाई को कांग्रेस कमेटी की ओर से दोपहर 3:00 बजे राजीव गांधी चौक से रिवर व्यू तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ऋषि पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

रैली राजीव गांधी चौक से प्रारंभ होकर अम्बेडकर चौक, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, रविंद्र नाथ टैगोर चौक, गांधी चौक, गोल बाजार चौक से देवकीनंदन चौक से होते हुए रिवर व्यू पहुंचेगी। रैली में जिले के कांग्रेस विधायक, नगर निगम महापौर, जिला पंचायत के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पार्षद, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस आदि सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस साइकिल रैली की तैयारी बीते 3 दिनों से चल रही है। इसके पहले 12 जुलाई को महंगाई के विरोध में पाली और ताली बजाने का कार्यक्रम रखा गया था। आज की रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने साथ साइकिल लेकर आने के लिए कहा गया है।

NO COMMENTS