Home अपडेट स्वास्थ्य सर्वे टीम को आज फिर मिली विदेश से लौटे लोगों की...

स्वास्थ्य सर्वे टीम को आज फिर मिली विदेश से लौटे लोगों की जानकारी, 20 टीमों ने 6484 लोगों की सेहत का हाल जाना

बिलासपुर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घरों में हेल्थ सर्वे किया जा रहा है।

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रत्येक घर में किये जा रहे सर्वेक्षण के दौरान आज फिर एक इंडोनेशिया के बाली शहर का तथा एक लंदन की यात्रा करके लौटे नागरिक का पता चला।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से लगातार अपील की गई थी कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने फरवरी से मार्च 2020 तक विदेश की यात्रा की हो वे अपनी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देकर जांच करायें। इसके बावजूद अनेक लोगों ने लापरवाही बरतते हुए इसकी जानकारी छुपाई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर किये जा रहे सर्वेक्षण से यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है। कल भी सर्वे टीम को विदेश यात्रा करके लौटे चार लोगों का पता चला था।

आज घर-घर सम्पर्क के लिए 20 सर्वे टीम गठित की गई थी, जिनमें शामिल 83 लोगों ने सिंधी कॉलोनी, राजेन्द्र नगर व आसपास के 1389 घरों में दस्तक देकर 6484 लोगों की सेहत के बारे में जानकारी जुटाई। विदेश से आये दो लोगों के अलावा देश के विभिन्न स्थानों और जिले के बाहर भ्रमण करके लौटे 36 लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने जुटाई। इनमें से अनेक ने मुम्बई, दिल्ली, कोरबा जैसे संक्रमण प्रभावित शहरों का भ्रमण भी किया है। इन सभी के स्वास्थ्य की जांच टीम द्वारा की गई।

NO COMMENTS